Follow Us:

परिवहन मंत्री ने HRTC की तरफ से कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पोंस फंड में दिया एक करोड़ का चेक

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को परिवहन मन्त्री गोविन्द ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पोंस फंड के लिए एक करोड़ रुपये का चैक भेंट किया।

इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के गायत्री परिवार की ओर से वीके भटनागर, गिरजानन्द शर्मा और डीएन वर्मा ने भी एक लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस फंड में उदारता से दान करने की अपील की, ताकि इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।