Follow Us:

सिरमौर में 162 लोग होम क्वारंटाइन में, 23 लोग मरक़ज से लौटे थे…

मनोज धीमान |

कोरोना के चलते सिरमौर जिला में लॉकडाउन चल रहा है जिसके चलते हुए जो लोग विदेशों से यात्रा से लौटे हुए हैं उन 113 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसके इलावा 7 मार्च से 10  मार्च तक निजामुद्दीन मरकज से लौटे 26 लोग भी होम क्वारंटाइन किये गए हैं। उनके घरों के बाहर स्वस्थीय विभाग ने पोस्टर भी लगाए हैं ताकि कोई न वहां जाये और न ही आयेय़

डीसी सिरमौर ने बताया कि प्रशाशन ने धार्मिक स्थलों पर पूजा, इबादत आदि को पहले ही बंद किया हुआ है लेकिन कुछ शिकायतें मिली थीं। जिसके चलते दोबारा आदेश दिए गए हैं कि यदि कोई ऐसा मामला सामने आये तो इसमें जेल का भी प्रावधान है। जिला में मरकज से 4 लोग लौटे थे वो होम क्वारंटाइन में हैं जबकि पहले आये अन्य लोग भी होम क्वारंटाइन किये गए हैं। साथ ही विदेशों से आये लोगो को भी ट्रेवेल हिस्ट्री के आधार पर होम क्वारंटाइन किया गया है।