Follow Us:

नाहन में अग्निशमन विभाग और नगर परिषद कर्मचारियों ने शुरू किया शहर को सेनेटाइज करने का काम

मनोज धीमान |

कोरोना वायरस से बचाव हेतू सरकार ओर प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी अग्निशन विभाग के कर्मचारियों ने सेनिटाइज करने का कार्य शुरू किया। नगर परिषद नाहन के सहयोग से अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा शहर के गुन्नूघाट क्षेत्र से सेनेटाइज करने का कार्य आरंभ हुआ और शहर की सभी प्रमुख सड़कों को फायर बिग्रेड द्वारा सेनिटाइज किया गया। इसके अलावा नगर परिषद के 10 कर्मचारी भी शहर के अंदरूनी हिस्सों मे इस कार्य में जुटे हुए है।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के बाद पूरे शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़कों के अलावा शहर के हर वार्ड में 10-10 कर्मचारी रोजाना सेनेटाइजर का काम कर रहे हैं। अभी तक शहर के लोगों का नगर परिषद को भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आगे भी लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

वहीं, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर में सड़कों किनारे स्थानों को अग्निशमन विभाग के सहयोग से सेनेटाइज किया जा रहा है जबकि गलियों ,वार्डों में पम्पों की सहयता से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। यह कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है ओर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कुल मिलाकर कोरोना वायरस के बचाव को लेकर नगर परिषद व अग्निशमन विभाग भी पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।