हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश में मास्क बांटने वाली है। इसके लिए मास्क हैंड मेडिड बनाने का काम जारी है और अगले 4 दिनों में 1 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य रखा गया है। युवा कांग्रेस ने कहा कि महामारी के वक़्त मास्क एक उपयोगी हथियार है। सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिये गया है कि वह अपनी अपनी विधानसभा में 8 से 10 हजार मास्क बांटने का काम करें।
अभी तक बहुत से युवा कांग्रेस के साथियों ने बाजार से खरीद कर तकरीबन 70 हजार के करीब मास्क अलग अलग विधानसभा में बांट लिए है। बाजार में मास्क की कमी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने फैसला लिया है कि युवा कांग्रेस होम मेड मास्क तैयार करके लोगों को बंटेगी। पहली कड़ी में एक लाख मास्क बांटे जाएंगे। बहुत सारी जगह पर घरों पर मास्क त्यार किये जा रहे है। प्रदेश सरकार भी मास्क उपलब्ध करवाने में असफल साबित हो रही है। आने वाले समय में भी इसी तरह से घर घर में हर विधानसभा में मास्क बनाने का काम युद्ध स्तर पर चला रहेगा।