Follow Us:

सिरमौर: बैलों पर हमला करने आया तेंदुआ, बैलों ने मार गिराया

पी. चंद |

बीती रात संगड़ाह विकासखंड की ग्राम पंचायत शिवपुर में मदन सिंह के पशुशाला ( पशुओं को बांधने का कमरा) में एक तेंदुआ घुस गया और उसने दो बैल एक गाय तथा एक बछड़े पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब मदन सिंह ने पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनी तो आकर देखा कि तेंदुआ पशुशाला में घुसा हुआ है। उसने डर के मारे पशुशाला का दरवाजा बंद कर दिया। दो घंटे तेंदुए और पशुओं के बीच लड़ाई चलती रही अंत में बैलों ने तेंदुएं को मार गिराया। इससे पहले तेंदुआ कई पशुओं और लोगों पर भी हमला कर चुका था।

ग्राम पंचायत शिवपुर कंठी राम ने बताया कि तेदुएं ने इलाके में कई दिनों से आतंक मचाया हुआ था। तेदुएं ने साथ लगते वेरी गांव में भी एक महिला को घायल कर दिया था। प्रधान ने सरकार से मुआबजे की मांग की है। क्योंकि हमले में दो बैल एक गाय और एक बछड़ा घायल हुए हैं जिनके बचने की संभावना बहुत कम है। मामले की सूचना पुलिस चौकी हरिपुरधार को दे दी गई है। साथ में वनरक्षक को भी सूचना दे दी है।