Follow Us:

मंहगाई पर हल्ला मचाने वाली BJP आज खामोश क्यों?: शीला दीक्षित

पी चंद |

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शिमला में रविवार को पीएम मोदी पर  निशाना साधा है। दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री देश-विदेश में घूमते हैं और विकास की बाते करते हैं। लेकिन, हकीकत में देश में विकास रूक गया है। दीक्षित ने पीएम से पूछा कि यूपीए सरकार पर मंहगाई के दौरान हल्ला मचाने वाली बीजेपी खोमोश क्यों हैं जबकि,आज मंहगाई देश में चरम पर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था। लेकिन, बीजेपी के शासन में देश पिछड़ता जा रहा है। दीक्षित ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं और बिना सोचे समझे राहुल पर हमले कर देते है।

कांग्रेस ने शीला दीक्षित की मौजूदगी में सिलेंडर , दाल, तेल और सब्जियों को सामने रखकर उनके दामो में 2014 से आज तक हुई बढ़ोतरी के आंकड़े प्रस्तुत किए। उनके मुताबिक यूपीए सरकार के मुकाबले आज मंहगाई दर कई गुणा बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाए की  झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस ने मंहगाई पर नया नारा दिया है" बहुत हुई मंहगाई की मार बस करो मोदी सरकार"।