Follow Us:

कुल्लू: संपत्ति को लेकर आनी के खोई में व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के तहत आते खोई गांव में एक व्यक्ति की संपत्ति के चक्कर में हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान निक्का राम निवासी खोई के रूप में हुई है।

हालांकि निक्का राम को घायलावस्था में अस्पताल के लिए लाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने निक्का राम के बेटे राम दास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारा त्यागराज मृतक निक्का राम का पोता है। लिहाजा राम दास ने पुलिस को बताया कि त्यागराज ने संपत्ति को अपने नाम करने के चक्कर में अपने दादा की हत्या की है।

पुलिस को दिए ब्यान में राम दास ने बताया है कि उसके भाई सोहन लाल के बेटे त्याग राज 14 अप्रैल की शाम को अपने दादा के घर पर था और रात को नशा किया उसके बाद दादा पर हमला कर दिया। राम दास ने पुलिस को यह भी बताया कि त्यागराज ने उसके बाद घर जाकर अपनी मां से भी मारपीट की है। लिहाजा, पुलिस ने त्यागराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।