Follow Us:

मंडी में अफीम की खेती के 3 और मामले दर्ज, एक ही गांव में तीन खेतों में लहलहा रहे थे अफीम के पौधे

बीरबल शर्मा |

मंडी जिले में अफीम की खेती के मामले लगातार उजागर होते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों में 15 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और लगभग 15 हजार पौधे पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उखाड़ कर जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि तहसील जोगिंदरनगर के गांव घरौण में हरि सिंह पुत्र बाला राम के मलकीयती खेत में 210 अफीम के पौधे पाए गए। इसी तरह से इसी गांव के कर्मचंद पुत्र बुधी सिंह की जमीन पर 220 अफीम के पौधे पाए गए हैं।

इसी गांव घरौण के संत राम पुत्र बाले राम की मलकीयती जमीन पर 185  अफीम की खेती पाई गई है। इन सब मामलों में जोगिंदरनगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के केस दर्ज किए गए हैं तथा जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस इस पर कड़ी नजर रख रही है।