Follow Us:

बिलासपुर: हरियाणा से गेहूं की सप्लाई ला रहा ट्रक हादसे का शिकार, 2 की मौके पर मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

स्वारघाट के पंजपीरी में वीरवार सुबह आनाज (गेहूं) से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर दोनों की मौक पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दोनों मृतक हरियाणा के निवासी थे। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा से गेहूं से भरा एक ट्रक मंडी की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक स्वारघाट के पंजपीरी के पास पहूंचा तो चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।