Follow Us:

ऊना: पति ने फेसबुक पर अपलोड कर दी पत्नी की अश्लील फोटो, पत्नी ने दर्ज करवाया मामला

रविंद्र, ऊना |

पति-पत्नी जब शादी के बंधन में बंधते हैं तो पति अपनी पत्नी की उम्रभर रक्षा करने का बचन भी लेता है। लेकिन यही पति अगर अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक जैसी सोशल साईटस पर अपलोड कर दे तो समाज शर्मसार होता है। ऐसा ही मामला ऊना जिला के एक गांव में पेश आया, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला पुलिस थाना में उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीने के बाद ही उसका पति उसे बेवजह तंग करने लगा। इसी के चलते इनमें मनमुटाव चलता आ रहा है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने हाल ही में उसकी अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जबकि उसका पति उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है।

पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला धारा 498ए, 506आईपीसी, 66सी, 67ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।