Follow Us:

पंजाब: ट्राले से बस की भयंकर टक्कर, 14 की मौत

समाचार फर्स्ट |

पंजाब के फिरोजपुर में एक रोडवेज बस खड़े ट्रॉले से जा ​भिड़ी है। इस हादसे में लगभग 14 लोगों  की मौत हो गई है। हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर और ट्राला ड्राइवर की भी मौत हो गई है। हादसा पंजाब में फिरोजपुर के गांव करियां पहलवान के पास हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही गांव वाले दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची गई है। एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों में पंजाब पुलिस के कई जवान भी शामिल हैं। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। बस साढ़े 7 बजे फिरोजपुर बस स्टैंड से फाजिल्का के लिए रवाना हुई थी।