Follow Us:

कुलदीप पठानिया पर हमला, अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल

पी. चंद |

विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थमते ही मारपीट का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे के करीब कांग्रेस कुलदीप सिंह पठानिया ककीरा से अपना डोर-टू-डोर प्रचार समाप्त कर वापस आ रहे थे तो पातका के पास कुलदीप पठानिया और उनके गनमैन पर जानलेवा हमला हो गया।

बताया जा रहा है कि इस हमले में कुलदीप पठानिया का अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिससे PHC सिहुंता से टांडा रैफर कर दिया गया है।

वहीं ,आरोप लगाया जा रहा है कि इस मारपीट में खुद विक्रम जरयाल शामिल थे और उन्होंने कुलदीप पठानिया के  साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। गाड़ी के दरवाजों को जबरदस्ती खींच-खींच कर तोड़ दिया गया। इस दौरान उनके साथ वहां मौजूद 2 अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि इस हमले के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया और वहां तैनात ITBP की टीम ने लगभग दो घंटे के बाद मौके पर पुहंच कर स्थिति को शांत किया। बहरहाल, कुलदीप पठानिया ने विक्रम जरियाल पर हमले करने का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी चुवाड़ी महेंद्र सिंह राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दो पक्षों की शिकायत आई हैऔर पुलिस मामले की जांच कर रही है।