Follow Us:

शिमला: कोटखाई में अधजली अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

पी. चंद, शिमला |

कोटखाई तहसील के अणु गांव में एक ढारे में व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के गांव अणु निवासी प्रकाश चौहान ने अपने ढारे में घास रखी हई थी। इस ढारे में कोई भी व्यक्ति नहीं रहता जिसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद जब प्रकाश ने अपने ढारे को चेक किया तो ढारे के अंदर से एक व्यक्ति का अधजला शव मिला। इसके बाद प्रकाश ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की ढारे में आग कैसे लगी और व्यक्ति यहां कैसे आया।