Follow Us:

रिकांगपिओ में तेंदुए का आतंक, महिला हुई शिकार

पी. चंद |

शिमला के रिकांगपिओ इलाके में आदमखोर तेंदुए ने दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले यहां एक तेंदुए ने रिंबा गांव के एक घर पर घुसकर महिला को शिकार बना लिया। शिकार होने के कुछ दिन बाद महिला का शव घर से दूर जंगल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पहले भी इलाके में इस तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। इसी इलाके में ये तीसरा मामला है जब एक महिला तेंदुए का शिकार हुई है। वहीं, अभी तक कोई कार्रवाई फॉरेस्ट विभाग की ओर से अमल में लाई गई है।