Follow Us:

मंडी: ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर मौत, 2 अन्य घायल

पी.चंद |

जोगिंदरनगर सरकाघाट मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक महिला की पहचान अंजू लामा पत्नी जीवन लामा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार (49) निवासी नेर घरसावड़ा और जीवन लामा निवासी योलमो नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जोगिंदर नगर सरकाघाट मार्ग के द्राहल से चल्हारग की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कमेहङ के नजदीक सड़क से करीब 100 फीट नीचे लुढ़क गया। ट्रैक्टर पर सवार एक महिला की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर पर चालक सहित कुल 3 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल व्यक्तियों में से एक को उपचार के लिए जोगिंदर नगर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जोगिंदर जी के अनुसार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को क्रेन के माध्यम से निकाला जा रहा है।