Follow Us:

कुल्लूः पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट कर किया मामला दर्ज़

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू में पुलिस ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट कर मामला दर्ज़ कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान कुटला जंगल के पास अफीम की खेती पाई। जिसके चलते पुलिस ने इस खेती को डंडों से नष्ट कर दिया है और साथ में कुछ अफीम के पेड़ को सैंपल के लिए अपने कब्जे में लिया है।

यह खेती किसने कर रखी थी। इसके लिए पुलिस अब राजस्व विभाग से इस भूमि की डिमार्केशन करवाएगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू ने बताया कि कुल्लू कुटला जंगल में पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। जिसमें पुलिस ने 7 हजार 500 अफीम के पेड़ बरामद किए थे और उसे नष्ट कर दिया गया है।