Follow Us:

UP: ट्रक और स्कॉर्पियो कार की जोरदार टक्कर, 9 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे सामने आया है। यहां वाजिदपुर में सुबह करीब 5 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से शव को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में ट्रक और स्कार्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई है, जिसमें 9 लोग मर गए हैं। ये सभी स्कार्पियो में सवार होकर राजस्थान से बिहार जा रहे थे। पुलिस के अनुसार यह लोग बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।