Follow Us:

कुल्लू: आनी में तेंदुए ने किया महिला पर हमला, घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कुल्लू के आनी उपमंडल में मौहवीं गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से खणी पंचायत के मौहवीं गांव की 45 वर्षीय महिला कृष्णा देवी घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कृष्णादेवी अपने बग़ीचे में घास काट कर रही थी। इस दौरान साथ लगते जंगल की ओर से एक तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया। कृष्णा देवी इस दौरान जोर जोर से चिल्लाई तो तेंदुआ भाग निकला।

स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप ठाकुर के अनुसार महिला को घायलावस्था में आनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। स्थानीय लोग हादसे के बाद दहशत के साए में हैं और उन्होंने विभाग से तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है।