Follow Us:

सोलनः अर्की में शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही है मामले की जांच

पी. चंद |

जिला सोलन में पुलिस स्टेशन अर्की के अंतर्गत स्थान खरयावन में हिन्दू और मुस्लिमों का पूजनीय स्थल लखदाता की मजार के पास मुस्लिम कब्रगाह में आज सुबह एक शव मिलने से सनसनी का माहौल फैल गया। डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक कल शनिवार को शाम को अपने साथी मनोज बलिया के साथ आया था और उसका साथी उसे छोड़ कर चला गया। इसके बाद मृतक व्यक्ति मनोज को मृत व्यक्ति नहीं मिला तो उसने पुलिस थाना अर्की  में उसकी सूचना दी।

पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन कर दिया गया। आज सुबह डेड बॉडी कब्रिस्तान में मिली। शुरुआती जांच में पाया गया कि इसके शरीर पर किसी तरह का कोई घाव या चोट के निशान नहीं है। शव की पहचान अनिल कुमार उम्र 57 साल गांव रडयाना डाकघर सबाथू के रूप में हुई है। शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आगामी जांच जारी है।