Follow Us:

मंडीः कमांद के पास 200 फीट गहरी खाई में लुढ़की जीप, 3 की मौत

बीरबल शर्मा |

जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कमांद के पास बीती रात को एक पिकअप नंबर (HP-82-7749) 200  फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भूपिंदर शर्मा उम्र 24 साल पुत्र कांशी राम निवासी बल्ह मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा लवदीप उम्र 18 साल पुत्र नंद लाल निवासी सम्लोन ने जोनल अस्पताल मंडी में दम तोड़ा और निधि सिंह उम्र 32 साल पुत्र कर्म सिंह निवासी कांगड़ा को गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। वह कामांद पेट्रोल पंप में एक सेल्समैन थे।

सुबह पता लगते ही इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला के पधर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।