Follow Us:

मंडीः रोपड गांव की पहाड़ी पर मिला नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मंडी में सुंदरनगर के धवाल पंचायत में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार कंकाल सेरी कोठी के बखारी से लापता हुए एक युवक लक्ष्मण राम पुत्र धनीराम का बताया जा रहा है। मामले का पता चलते पुलिस जांच के लिए रवाना हो गई है। सुबह ही धवाल जरल पंचायत की सीमा पर रोपडी गांव की पहाड़ी पर नर कंकाल मिला है। माना जा रहा है की यह कंकाल 30 साल युवक लक्ष्मण राम का हो सकता है।

क्षेत्र के सर्व दिले राम के अनुसार सेरी कोठी से बखारी निवासी युवक लक्ष्मण राम के बड़े भाई नरपत राम की अचानक मौत हो जाने से मानसिक परेशान हो गया था और घर से निकाल कर काफी समय से लापता हो गया था। जिसकी पुलिस और परिजनों ने कोल डेम से लेकर डैहर तक झील में भी तलाश की गई है। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

सुंदरनगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि कंकाल के साथ कपड़े औऱ अन्य सामान की पहचान करने के लिए पुलिस ने मौके पर परिजनों को भी बुलाया है।  मौत और कंकाल यहां कैसे मिला इस घटना लेकर जांच औऱ पहचान करने की कोशिश की जा रही है।