Follow Us:

नाहन: सराहां-चंडीगढ़ रोड जहां सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में है सड़क

समाचार फर्स्ट |

नाहन की पच्छाद विधानसभा के तहत सराहां-चंडीगढ़ सड़क की बदहाल हालत के चलते लोगों को भारी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की सबसे ज्यादा खस्ताहाल स्थिति भरमानु की सैर से ढंगयार तक और तमानी से लेकर प्रीतनगर हरियाणा सीमा तक है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दिनों में नेता यंहा वोट मांगने तो आ जाते हैं पर सड़कों की बदहाल हालत की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।

गिन्नी -धाड़ की लाइफ लाईन मानी जाने वाली सराहां-चंडीगढ़ सड़क लोगों के लिए एक मजाक बन कर रह गई है। यहां आने पर ऐसा लगता है कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। चंडीगढ जैसे शहर के पास होने के बावजूद भी यहां के लोगों का जीवन सौ साल पीछे है। यहां से चंडीगढ महज 20 किमीमीटर  तो पिंजौर और पंचकुला 11 से 12 किलोमीटर ही दूर है। दशकों से कच्ची और बदहाल यहां की सड़कें राम भरोसे हैं।

 बीते 10 साल से इस सड़क पर कछुए की चाल से काम चल रहा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सराहां-चंडीगढ़ सड़क के लिए वर्ष 2007 में करीब 716.42 लाख रुपये का बजट आया था। लेकिन, 10 सालों में केवल सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार ही बदलते रहे और सड़कों की हालत बद से बदत्तर होती चली गई। लोगों का कहना है कि इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारें इसके लिए जिम्मेदार रही हैं।