Follow Us:

BJP का भीतरघात सफाई अभियान, कुटलैहड़ से 4 को निकाला

समाचार फर्स्ट डेस्क |

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बागियों और भीतरघात करने के वालों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी भीतरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई तेज कर दी है। बीजेपी ने 4 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बीजेपी ने कुटलैहड़ से एक महिला नेता समेत 4 बीजेपी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कुटलैहड़ मंडल के अध्यक्ष मनोहर लाल ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ बीजेपी ने संतोष सैनी, सतपाल सैनी, विजय मलागड़ और सुदर्शन शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

मनोहर लाल ने कहा कि महिला नेता संतोष सैनी पहले बीजेपी सरकार में हिमफेड की अध्यक्ष थीं, जबकि सुदर्शन शर्मा आरटीए सदस्य थे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बूथ स्तर पर मिली जानकारी और सभी मेंबरों की राय के बाद कार्रवाई का फैसला लिया है।