Follow Us:

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू, देश को दिखाई नई राह

पी चंद |

आज देश सहित पूरे प्रदेश में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर श्रद्वासुमन अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा  प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभनज सिंह भज्जी ने यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकता और अखण्डता की सपथ दिलाई तथा पंडित नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 127 साल पहले इस देश में एक ऐसी शख्सियत का जन्म हुआ जिसे आज पूरे विश्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम से जाना जाता है जिसने आजादी के आन्दोलन को एक नई सोच, दिशा और स्वरूप दिया तथा आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और उन्होंने प्रगतिशील, धर्म-निरपेक्ष और आधुनिक भारत के निर्माण की बुनियाद रखी।

उन्होंनें कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक समाधान किया और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की तथा उन्होंने योजना आयोग का गठन कर देश में पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया तथा पंडित नेहरू की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ और उन्होंने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई और अपनी दूरगामी सोच के चलते कई बड़ी योजनाए देश को समर्पित की।