Follow Us:

कुल्लू: एक किलो चरस सहित 2 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

पुलिस ने जिला कुल्लू में दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चरस सहित धर दबोच लिया है। पहले मामले में कुल्लू पुलिस ने दोहरानाला के पास एक अरूण (23)  निवासी सरोन मंडी को 564 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे मामले में ब्रौ पुलिस ने ब्रौ निवासी  लुभावन चंद (38) को 440 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि चरस तस्करी के आरोप में पकड़ गए दोनों व्यक्तियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।