Follow Us:

नगर निगम धर्मशाला के मेयर ने लिया फैसला, जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाने पर होगा जुर्माना

मृत्युंजय पुरी |

नगर निगम धर्मशाला में आम बैठक में फैसला लिया गया था कि धर्मशाला शहर में किसी के द्वारा भी पोस्टर बैनर लगाए जाते हैं तो उसके लिए पहले तो नगर निगम से बायकायदा इजाजत लेनी होगी और नगर निगम द्वारा तय स्थानों पर ही होर्डिंग ओर बैनर लगाए जाएंगे लेकिन इसके विपरीत धर्मशाला शहर में जगह-जगह पोस्टर बैनर लागये जा रहे हैं।

बता दें कि शहर के कुछ स्थानों को पोस्टर बेनर होर्डिंग्स के लिए चुना गया है लेकिन पोस्टर बैनर हर जगह लगाए गए हैं। शहर के रेन शलटर इसके अलावा अन्य स्थानों पर पोस्टर बैनर लागए गए हैं। नगर निगम प्रसाशन इनको नोटिस जारी करेगा इसके अलावा इन पर फाइन भी लगाया जाएगा।

वहीं, नगर निगम के मेयर दवेंद्र जगी ने कहा नगर निगम की बैठक में फैसला लिया गया था कि शहर में नगर निगम दोबारा तय किये गए कुछ स्थानों पर होर्डिग्स ओर बैनर लगाए जा सकते हैं। कानूनी तरीके से भी इसे मंजूर किया गया है। कुछ पोस्टर हमारे रेन शलटर या अन्य स्थानों पर लगा रहे हैं। कोविड का दौर शुरू होने से इस तरफ ध्यान नही दे पाए है। उन्होंने कहा कि जो नगर निगम की सूचना का पालन नहीं करता है उसे नोटिस दिया जाएगा और उस के तहत करवाई की जाएगी।