Follow Us:

बिलासपुर में सामने आया कोरोना को 1 और नया मामला

|

जिला बिलासपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या में निरंतर बढ़ौतरी हो रही हैं। बुधवार को बिलासपुर में कुल 8 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिससे जिले में पॉजिटिव की संख्या 63 हो गई है।

बिलासपुर में दिन में एक साथ 7 मामले आए थे औऱ शाम को एक और मामला आने के साथ संख्या 8 हो गई है। शाम को जो व्यक्ति  पॉजिटिव आया है। वह दिल्ली से  9 जुलाई को घुमारवीं आया था। जिसे प्रशासन ने स्वामी  विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं कलरी में कंवारटीन किया गया था।

यह 44 वर्षीय व्यक्ति घुमारवीं के साथ लगती पंचायत के गांव जनेहड़ बद्धाघाट का रहने वाला है। उपायुक्त  राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शाम को एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है और उसे कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है।