Follow Us:

कोरोना के लिए शिमला में 55 लाख गायत्री मंत्र के साथ हवन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंचे

पी.चंद, शिमला |

शिमला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से मुक्ति और विश्व शांति हेतु हवन का आयोजन किया गया। इस हवन में 55 लाख गायत्री मंत्र का जाप किया। यह हवन शिमला में लिफ्ट के समीप पार्किंग में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्णाहुति प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दी गई। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल औऱ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं मंत्री सरवीण चौधरी उपस्थित रहे।