Follow Us:

वन को रोजगार से जोड़ने पर किया जाएगा काम, वन मंत्री राकेश पठानिया का बयान

पी. चंद |

पदभार ग्रहण करने के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया पहली बार वन मुख्यालय शिमला पहुंचे। मुख्यालय में उन्होंने वन अधिकरियों के साथ बैठक की। सभी अधिकारियों का परिचय लेने के बाद पठानिया ने वन विभाग की कार्य प्रणाली को समझने की कोशिश की।

राकेश पठानिया ने कहा की वह पहली बार वन मुख्यालय टॉलैंड पहुंचे हैं। उन्हें अभी वन विभाग की कार्यशैली को समझने में 1 सप्ताह का समय लगेगा। उसके बाद विभाग को किस तरह से आगे ले जाना है उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा की वन विभाग बहुत बड़ा महकमा है जिसको रोजगार के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी, ताकि प्रदेश के बेरोजगार को रोजगार मिल सके।