Follow Us:

कांगड़ा: विवाहित महिला से जंगल और होटल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

मृत्युंजय पुरी |

पुलिस थाना गगल के तहत एक 32 वर्षीय विवाहित महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने इस संदर्भ में पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शाम तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। महिला को मेडिकल के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि 7 आरोपियों को अइडेंटिफाई कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बता दें कि बुधवार को 7 युवक गगल से एक विवाहिता को एक वाहन में बिठाकर पहले उसे सलोल की तरफ ले गए, जहां उन्‍होंने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उसे मैकलोडगंज के एक होटल में ले गए, यहां भी उससे दुष्‍कर्म हुआ। महिला ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग होकर मायके में रहती है और उसके तीन बच्चे हैं।