Follow Us:

CWG बैठक खत्म, अध्यक्ष पद के लिए तय हुई ये तारीख

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक  खत्म हो गई है। लंबे समय से राहुल गांधी की ताजपोशी की अटकलों पर विराम लग गया है। आगामी 19 दिसंबर को राहुल गांधी विधिवत रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का पद संभाल सकते हैं। 
ANI के मुताबिक कांग्रेस प्रेजिंडेंट के लिए कांग्रेस 1 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी करेगा। अध्यक्ष पद के लिए 4 दिसंबर को नोमिनेशन फार्म भरे जाएंगे। इसके साथ ही 16 दिसंबर को वोटिंग और 19 दिसंबर को रिजल्ट निकाला जाएगा। 
यदि राहुल के अलावा कोई भी कैडींडेट फॉर्म नहीं भरता है तो राहुल गांधी को अध्यक्ष बना दिया जाएगा। हालांकि ANI की खबर के अनुसार बैठक में ही राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। लेकिन इसके लिए एक तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। 
 
खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की मतगणना से एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे।