Follow Us:

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का निधन

समाचार फर्स्ट |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का निधन हो गया है। वह पिछले नौ साल लगातार बीमारियों से जूझ रहे थे और उपचार के दौरान कोमा में थे।

अक्टूबर 2008 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से वह ना तो किसी को पहचान पा रहे थे औऱ ना ही कुछ बोल पा रहे थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उन्हें अपोलो अस्पताल में ले जाया गया था।

अपने राजनीतिक जीवन में कई अहम पद संभाल चुके प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म 13 नवंबर, 1945 को हुआ था, और वह पहली बार वर्ष 1971 में दक्षिणी कोलकाता लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उन्हें वर्ष 1985 में पहली बार राजीव गांधी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद सौंपा गया था।

कांग्रेस नेता होने के साथ-साथ वे खेल की दुनिया में भी काफी सक्रिय थे। वे फुटबाल के लिए समर्पित थे। वे फीफा वर्ल्ड कप के लिए 2006 में मैच कमिश्नर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय थे।