Follow Us:

मुंबई में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौके पर मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में बीते कल देर रात को तेज रफ्तार कार के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस क्रॉफर्ड मार्केट पहुंची और घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में अभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।