Follow Us:

मोदी कैबिनेट- जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक को मंजूरी, कर्मयोगी योजना को भी दी मंजूरी

डेस्क |

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधबार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ ही कई बड़े फैसलों को मंजूरी भी दी गई । कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट में जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक 2020 को लाने की मंजूरी दी गई है।  इसमें उर्दू, कश्मीर, डोगरा, हिंदी और अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा होंगी। इसका फैसला आम लोगों की मांग पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने मिशन कर्मयोगी को भी मंजूरी दी गई है। कर्मयोगी योजना के भर्ती के बाद सिविल सेवकों के स्किल्स को बढ़ाया जाएगा। सिविल सेवकों का व्यक्तिगत से लेकर संस्थागत तौर पर विकास किया जाएगा। मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य भारतीय सिविल सेवकों को भविष्य के लिए और अधिक रचनात्मक, कल्पनाशील, सक्रिय, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर भविष्य के लिए तैयार करना है।