Follow Us:

मॉनसून सत्र के पहले दिन हुआ शोकोदगार, पूर्व राष्ट्रपति सहित 2 सदस्यों के निधन पर जताया शोक

पी. चंद |

कोरोना के संकट के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो गया। सभी सदस्यों और अफसरों की थर्मल स्क्रीन व सोशल डिस्टेंसिंग के बाद ही सदन में जाने की इजाज़त दी गई। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किए सदस्यों के स्वागत के साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। पूर्व मुख्यमंत्री और अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह भी सत्र में भाग लेने पहुंचे। सत्ता पक्ष की तरफ से कोरोना पॉजिटिव मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा सभी मंत्री मौजूद रहे। विपक्ष की ओर से बीमार चल रहे सुजान पठानियां  और कारोना पॉजिटिव लखविंदर राणा नहीं पहुंचे।

सदन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, ठियोग के विधायक रहे राकेश वर्मा और सदस्य रहे चंद्रवर्कर की निधन पर शोकोदगार व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व राष्ट्रपति सहित दो सदस्यों के निधन पर दुःख व्यक्त किया और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को भी श्रदांजलि दी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना से हिमाचल में 53 लोगों की मौत हुई। उनकी आत्मशांति पर भी उन्होंने शोक व्यक्त किया। देश और प्रदेश में लगातार मामले बढ़ रहे है। ऐसे में ज़्यादा ऐतिहात बरतने की ज़रूरत है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित हिमाचल के दो नेताओं के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रणब मुखर्जी छोटा कद और बाद व्यक्तित्व थे। सभी सदस्यों ने इस शोकोदगार में दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

भावुक हुए पूर्व विधायक

हिमाचल विधानसभा मॉनसून सत्र के दौरान शोकोदगार हुआ जिसमें कई सदस्यों ने भाग लिया। ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा पर बोलने के लिए बलवीर वर्मा खड़े हुए। उन्होंने राकेश वर्मा के जीवन प्रकाश डालना शुरू किया। इस दौरान वह बोलते हुए भावुक हो गए। कुछ देर तक तो बलवीर वर्मा के मुंह से शब्द तक नही निकले। उन्होंने राकेश वर्मा के साथ बिताए पलो को याद किया व रो पड़े