Follow Us:

देशभऱ में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 75 हजार 809 नए मामले आए सामने

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देशभर में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। आज मंगलवार को 75 हजार 809 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है। वहीं, करीब 33 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1 हजार 133 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 72 हजार 775 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 42 लाख 80 हजार 423 हो गए हैं। जिनमें से 8 लाख 83 हजार 697 लोगों का उपचार चल रहा है और 33 लाख 23 हजार 951 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।