Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से 68 मौतें, बिलासपुर से कोरोना की पहली मौत

पी. चंद |

प्रदेश में गुरुवार रात के स्वास्थ्य बुलेटिन के बाद प्रदेश में कोरोना से 4 मौतें हुई हैं। इनमें शुक्रवार दोपहर बाद शिमला में 1 औऱ बिलासपुर में पहली मौत हुई है। इससे पहले कांगड़ा में 1 और कुल्लू में 1 मौत हुई थी। प्रदेश में अब कुल मृतकों की आंकड़ा 68 पहुंच चुका है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 102 नए मामले सामने आए हैं जबकि  119 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है।

प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 8 हजार 568 हो चुका है जिनमें 2 हज़ार 698 मामले एक्टिव चल रहे हैं। 5 हज़ार 785 लोग अभी तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के मामले जहां लगातार बढ़ रहे हैं वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। आए दिन 2 से 4 मौत की ख़बर आ रही है। अब प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों पर पाबंदियां हटा दी गई हैं। माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो 21 तारिख के बाद मामले और भी बढ़ सकते हैं।