Follow Us:

ऊना: युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

समाचार फर्स्ट |

ऊना के ग्राम पंचायत गगरेट के एक  युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का की जांच पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दिनेश कुमार (36) अपने घर आया और कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया। घर वालों ने जब देखा तो उसको फंदे से नीचे उतारकर गगरेट अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके शव को ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। DSP अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।