Follow Us:

देशभर में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 97 हजार 570 नए मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देशभर में लगातार संक्रमण के मामलों बढ़ते जा रहे है। आज प्रदेश में कुल 97 हजार 570 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, अब तक 36 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जंग जीती है।  

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पिछले 24 घंटे में 1 हजार 201 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हजार 472 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 46 लाख 59 हजार 985 हो गए हैं। जिनमें से 9 लाख 58 हजार 316 लोगों का उपचार चल रहा है और 36 लाख 24 हजार 197 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।