Follow Us:

20 सितंबर के बाद हिमाचल आ सकते हैं कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजीव शुक्ला

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला को सौंपी गई है। राजीव शुक्ला अभी विदेश में हैं इसलिए अभी उनका हिमाचल प्रवास के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। राजीव शुक्ला 20 सितंबर के बाद हिमाचल आ सकते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सकते हैं। शुक्ला पहले भी कुछ समय के लिए हिमाचल के प्रभारी रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजीव शुक्ला का अनुभव प्रदेश में काम आएगा । क्योंकि राजीव शुक्ला इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। इसलिए उनको हिमाचल की राजनीति के बारे में जानकारी है। अब उनके आने से हिमाचल कांग्रेस पार्टी को नया बल मिलेगा।

बता दें कि अढ़ाई साल तक हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रही रजनी पाटिल को जम्मू एवं कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। रजनी पाटिल के प्रभारी रहते हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने एक भी चुनाव नहीं जीता है। ऐसे में राजीव शुक्ला से पार्टी को कई उम्मीदें हैं