Follow Us:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, AIMS अस्पताल में ली अंतिम सांस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दो दिन पहले उनकी हालत खराब हो गई थी। उन्‍होंने दिल्ली के एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे। सांस लेने में दिक्क्त होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इसके पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका पटना के एम्स में इलाज किया गया था।