Follow Us:

प्रदेश में कोरोना का कहर, ऊना में निकले 38 कोरोना पॉजिटिव

दीक्षा बैंस, ऊना |

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़तो जा रहे है। वहीं, ऊना से कोविड जांच के लिए भेजे गए 223 सैंपल्स में 38 पॉजिटिव, 184 नेगेटिव जबकि 1 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं 10 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे। जिसमें से 2 पॉजिटिव, 6 नेगेटिव और दो सैंपल रिजेक्ट है। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ के 55 वर्षीय  व्यक्ति की मौत के बाद सैंपलिंग की गई थी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ऊना पुलिस के एसआईयू स्टाफ के 32, 32, 35 और 42 वर्षीय पुलिस जवान डयूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए है। आईआरबी बनगढ़ का एक 28 वर्षीय पुलिस जवान संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के बडेहर का 38 वर्षीय पुलिस जवान संक्रमित पाया गया है।

जिला सिरमौर का रहने वाला 27 वर्षीय पुलिस जवान भी कोरोना की चपेट में आया है। ऊना उपमंडल के बदोली का अहमदाबाद से लौटा 33 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है यह संस्थागत क्वारनेटिन में है। ऊना उपमंडल के झलेड़ा के 19 वर्षीय वर्षीय युवक सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ऊना उपमंडल की रक्कड़ कालोनी का 62 वर्षीय वृद्ध संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के अप्पर कोटला कलां का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के देहलां की 26 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ में पांच कोरोना पॉजिटिव मामले है, जिसमें एक परिवार के तीन सदस्य और एक माँ बेटा सनकर्मित पाए गए है। ऊना उपमंडल के अजौली का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के मलाहत की 29 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

वहीं, पीएनबी बैंक गगरेट में तैनात 29 वर्षीय कर्मी भी कोरोना की चपेट में आया है। गगरेट उपमण्डल के मावा सिंधिया का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। गगरेट ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के 35 और 32 वर्षीय भाई बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के ही ऑयल का 32 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित हुई है। गगरेट उपमंडल के कलोह का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

ऊना उपमंडल के प्रेम नगर की 29 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। नंगड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।  रायपुर सहोड़ा का 36 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। बरनोह का 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जिला कांगड़ा के ज्वाली का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। समूरकलां की 62, 37 और 32 वर्षीय महिलाऐं और 09 वर्षीय बालक  कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। ऊना बसोली रोड पर रहने वाला 14 वर्षीय बालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 841 हो गई है। जिसमें से 471 रिकवर और 362 एक्टिव केस है जबकि आठ संक्रमितों की मृत्य हो चुकी है। वहीं जिला में माइग्रेटेड इन की संख्या 25  है जिसमें से 20 रिकवर और 05 एक्टिव केस है।