Follow Us:

ब्रेकिंग: तबीयत बिगड़ने के चलते DC कांगड़ा टांडा रेफर

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद डीसी कांगड़ा को टांडा रेफर किया गया है। इससे पहले वे होम आइसोलेशन में थे औऱ उनका उपचार भी चल रहा था। लेकिन अचानक तबीयत खराब होने की वजह से आज उन्हें टांडा रेफर किया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है औऱ फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि अब उनकी सेहत ठीक है और टांडा में उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दे कि डीसी कांगड़ा ने कोरोना से जिला को बचाने के लिए सबसे पहले ओर आगे आके काम किया और ऐसे में इस बीमारी से ग्रस्त हो गए। वहीं, बताया जा रहा है कि उनकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है।