Follow Us:

ऊना में कोरोना के 30 नए मामले, जिला में 871 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

दिक्षा बैंस |

रविवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 251 सैंपल्स में 30 पॉजिटिव, 220 नेगेटिव जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। इसके साथ ही जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 871 हो गई है ।  हरोली थाना की एक 48 वर्षीय महिला और 43 और 53 वर्षीय 2 पुरुष पुलिस कर्मी संक्रमण की चपेट में आये हैं। वहीं, पुलिस लाइन झलेड़ा में तैनात 41 वर्षीय पुलिस जवान भी संक्रमित पाया गया है। नंगडोली का श्रीनगर से लौटा 39 वर्षीय सेना का जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है यह संस्थागत क्वारनेटिन में है।

ऊना उपमंडल के रामपुर की 32 और 41 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ के वार्ड 7 का 59 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा की 34 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हरोली के कुठार बीत का 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के कुंगड़त का 22 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आया है। उपमंडल ऊना के बसदेहड़ा का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के पंजावर का 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ हैठ

उपमंडल बंगाणा के तलमेहड़ा के 33, 36, 38 व 40 वर्षीय चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल बंगाणा के धुंधला का 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल बंगाणा के क्वान रणौतन का 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है। ऊना उपमंडल के त्यूडी का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के कोटला कलां का 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ऊना शहर के बैहली मोहल्ला का 32 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के नंगड़ा का 34 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है।

ऊना उपमंडल के रक्कड़ कालोनी की 42 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वन विभाग में तैनात 40 वर्षीय अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के रक्कड़ कालोनी का 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के डंगोली की एक निजी चिकित्सक कोरोना की चपेट में आई है इसका पति पहले संक्रमित पाया गया था। डंगोली का ही एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना शहर के वार्ड 9 का 37 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के धमान्दरी का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।