Follow Us:

ऊना: 2 पुलिस और 1 पत्रकार सहित जिला में आज आए कोरोना के 35 नए मामले

दिक्षा बैंस |

ऊना जिला में सोमवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 122 सैंपल्स में 35 पॉजिटिव, 86 नेगेटिव जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 906 हो गई है। इसमें से 496 रिकवर और 402 एक्टिव केस हैं जबकि आठ संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

आज आए मामलों में ऊना सदर थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज डयूटी के दौरान संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। वहीं, एक 46 वर्षीय पुलिस का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संतोषगढ़ का रहने वाला एक पत्रकार भी इसकी चपेट में आया है जोकि 33 वर्षीय युवक है। 

हरोली उपमंडल के बाथड़ी के यूपी से लौटे 60 वर्षीय पुरूष और 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के ही कुंगड़त का 32 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के पंजावर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। हरोली उपमंडल के सिंगा में सात लोग पॉजिटिव पाए गए है जिसमें से एक परिवार के चार और एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

ऊना उपमंडल को रक्कड़ कालोनी का 65 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाया गया है। ऊना शहर के विकासनगर के रहने वाले पति, पत्नी कोरोना की चपेट में आये हैं। ऊना शहर के वार्ड 4 की एक महिला और उसका एक बेटा और एक बेटी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ऊना शहर के वार्ड 5 का 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के डंगोली का रहने वाला पीएनबी बैंक का गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के नारी का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है

ऊना मुख्यालय पर स्थित डीसी आवास से 39 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। ऊना उपमंडल की मणिमहेश कालोनी से 52 वर्षीय एक महिला चिकित्सक संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के अप्पर अंदौरा की 39 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई । ऊना उपमंडल के उदयपुर चड़तगढ़ का 38 वर्षीय युवक संक्रमित हुआ है। ऊना उपमंडल के डंगोली से 60 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं। ग्रीन एस्टेट रक्कड़ कालोनी का 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के कुरियाला के 43 और 46 वर्षीय दो भाई संक्रमित पाए गए हैं। डीपीआरओ कार्यालय में तैनात 27 और 57 वर्षीय कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के पुबोवाल का 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।