Follow Us:

हिमाचल में आने के लिए अब नहीं करवाना होगा पंजीकरण, इंटर स्टेट बसें फिलहाल नहीं चलेगी

पी.चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में अब सभी लोगों को एंट्री मिल सकेगी। एंट्री के लिए अब किसी भी तरह की रेजिस्ट्रेशन नहीं करवानी होगी। बाहर से आने वाले लोगों को अब नेगटिव रिपोर्ट लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स ही लागू होंगी।  राज्य के बाहरी रूटों पर बसें फिलहाल नहीं चलेंगी लेकिन आवाजाही बाकी किसी माध्यम से की जा सकती है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक ये फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों की लगातार मांग के चलते पंजीकरण को ख़त्म किया गया है। केन्द्र की गाइडलाइंस के मुताबिक़ ही अब प्रदेश सबके लिए खुला है। पर्यटकों सहित दूसरे लोगों को नेगेटिव रिपोर्ट लाने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ अभी इंटर स्टेट बसें नहीं चलाई जाएंगी। अब उन्हीं लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा। जिनको सर्दी ज़ुखाम औऱ बुखार के लक्षण होंगे। जिन लोगों के पास घर में अपनी सुविधाएं है। उनको होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा।

उधर हिमाचल को सभी लोगों के लिए खोलने को लेकर कहा कि देश की सरकार के साथ हिमाचल सरकार कोरोना से निबटने के लिए नाकाम रही है। सरकार कन्फ्यूज्ड है प्रदेश में कोरोना के मामले 10 हज़ार को पार कर गए है। मौत का आंकड़ा 100 पहुंचने वाला है। जयराम सरकार के भरोसे जनता नहीं बल्कि राम भरोसे जनता है। इसलिए हिमाचल की जनता अपना ख्याल खुद रखे।