Follow Us:

शिमला: 7 दिनों से लापता महिला का नहीं लगा सुराग

पी. चंद |

शिमला में एक महिला के अचानक गायब होने का मामला दर्ज हुआ है। रीना रॉय (27) पत्नी लोकपाल मेहता गांव पुन्नन तहसील ननखड़ी, रामपुर से 16 नवंबर को शिमला आई थी तब से गायब है। जिसको लेकर थाना ननखड़ी मे मामला दर्ज करवाया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जब जांच शुरू की जिसमे पुलिस ने मोबाइल तो 23 यानी कि आज मज़दूर से बरामद कर लिया है। लेकिन महिला का कोई अता पता नही चल पाया है। मज़दूर के मुताबिक़ उसको मोबाइल टूटी कंडी बाई पास में मिला था।

महिला के पिता शेर सिंह मेहता का कहना है कि उनकी बेटी को लापता हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है लेकिन रीना का अभी पता नही चल पाया है। उनको किसी पर शक नहीं है  उन्होंने पुलिस से जल्द रीना का पता लगाने की गुहार लगाई है। रीना का आठ साल का एक बेटा भी है और वह अपना ईलाज करवाने के लिए शिमला अक्षर आया करती थी।