Follow Us:

HRTC वर्कशॉप का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को दिए निर्देश

पी. चंद |

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज शिमला ढली स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग प्वाइंट और रख-रखाव के शैड संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट और रख-रखाव शैड को पर्याप्त नहीं पाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक महीने के भीतर इलेक्ट्रिक बसों के और चार्जिंग प्वाइंट और शैड का निर्माण पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह इंतजाम किए जाने अति आवश्यक है जिसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी और कर्मचारी अपने काम के प्रति तत्परता बरतें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की औऱ उसके जल्द निवारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आश्वस्त किया।