Follow Us:

भारत में लॉन्च हुआ Mi Smart LED Bulb, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट एलईडी बल्ब लॉन्च कर दिया है। Mi Smart एलईडी बल्ब का निर्माण पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम की बनी है। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब में 16 मिलियन कलर्स हैं जिन्हें एक मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। Mi Smart एलईडी बल्ब में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस बल्ब की कीमत 799 रुपये है और इसे एमआई के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Mi Smart LED Bulb की स्पेसिफिकेशन
एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 950 ल्यूमेंस है। शाओमी के बल्ब की लाइफ को लेकर 25 हजार घंटे का दावा है। इसमें 16 मिलियन कलर्स दिए गए हैं। जिनमें से आप अपना फेवरेट चुन सकते हैं। इस बल्ब को एमआई होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए काम करता है।

इस बल्ब में कलर टेंपरेचर की रेंज 1700K और 6500K है। इसमें वाई-फाई 802.11 b/g/n का सपोर्ट है जिसकी मदद से यह मोबाइल एप से कनेक्ट होता है। इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। शाओमी के पास एक और स्मार्ट बल्ब है। जिसका नाम Mi LED Wi-Fi है। इसकी क्षमता 10W और ब्राइटनेस 800 ल्यूमेंस हैं, हालांकि इस बल्ब की कीमत 1 हजार 299 रुपये है।