Follow Us:

कुल्लूः सोनीपत के दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू पुलिस ने आज सुबह 2 लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस ने  आज सुबह बन्दरोल पार्क के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वाहन नंबर (HR-69C-7680)  को चेकिंग के लिए रोका गया। तो उसमें सवार दो लोगों से 20.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय बृजेश कुमार औऱ 37 वर्षीय रविन्द्र निवासी मलिकपुर सोनीपत हरियाणा के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।